Friday, 25 March 2022

Women Health: SILAJIT / शिलाजीत,

 

Women Health: महिलाओं के लिए बीमारियों का काट है शिलाजीत,

 


शिलाजीत का उपयोग आमतौर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है। यह एक सेफ सप्लीमेंट है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

शिलाजीत का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह भारत और नेपाल के बीच हिमालय के पहाड़ों पर पाया जाने वाला एक काले भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ है। शिलाजीत सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में एंटी एजिंग यैगिक के रूप में जाना जाता रहा है। वैसे तो शिलाजित का इस्तेमाल पुरूष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए इसके फायदे ज्यादा है।

यह केवल गर्भाशय को मजबूत करता है, बल्कि अंडाशय के कार्यों में सुधार करने के साथ ही एंटी एजिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। हार्मोन को संतुलित करने के लिए ज्यादातर महिलाएं शिलाजित का इस्तेमाल करती हैं। इसमें मौजूद फुल्विक एसिड कई बीमारियों को दूर करने में कारगार है। तो आइए जानते हैं कि शिलाजित महिलाएं के स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद है।

गठिया का खतरा कम करे

एनर्जी बूस्टर है शिलाजीत

तनाव कम करे :
शिलाजित मन को शांत और तनाव को दूर करने का बढिय़ा तरीका है। दिलचस्प बात है कि पुरूषों के मुकाबले यह महिलाओं के लिए राहत की दवा है। जिन महिलाओं को रात में नींद नहीं आती , उन्हें शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। इससे केवल अच्छी नींद आती है, बल्कि याददाश्त में सुधार के साथ यह चिंता को कम करता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन का उत्पादन रूक जाता है और हैप्पी हार्मोन्स बनना शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं, यह औषधि मास्तिष्क को फ्री रेडिकल के नुकसान से बचाने के साथ ब्रेन और नर्व सेल्स को मजूबत करती है।

हड्डियों को स्ट्रांग बनाए

महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार करे : मीनोपॉज के बाद जिन महिलाओं की हड्डियों में नाजुकता जाती है, उनके लिए शिलाजित एक बेहतरीन प्राकृतिक औषधि है। यह हड्डियों और मांसपेशियों के ऊतकों में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फेट जैसे मिनरल्स को बढ़ावा देता है। एक उम्र के बाद जब हड्डियों में कमजोरी आना शुरू हो जाए, तो इसके सेवन से कैल्शियम की आपूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा यह हड्डियों के निर्माण के लिए जिम्मेदार एंजाइम और हार्मोन की क्रिया को बढ़ाता है।

महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। खासतौर से जब महिलाओं में पीरियड्स इरैगुलर हो जाएं, तो इससे उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करने के लिए शिलाजीत बहुत फायदेमंद है।

कई बार अनियमित पीरियड्स के लिए असंतुलित हार्मोन्स भी जिम्मेदार होते हैं, जो ओव्यूलेशन को रोकते हैं। इससे महिलाओं को गर्भधारण करने में दिक्कत आती है। जो महिलाएं वजन कम करना चाहती हैं, उनके लिए शिलाजीत बहुत फायदेमदं नुस्खा है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए : आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया मृत्यु दर में मुख्य कारक है। अनियमित मासिक धर्म से महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है , जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शिलाजीत एक ऐसी औषधि है, जो एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करने में मददगार है

त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करे : अगर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने का तरीका तलाश रहे हैं, तो शिलाजीत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, यह एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और फ्री रेडिकलस की खतरनाक क्रिया को रोकते हैं। बता दें कि ये फ्री रेडिकल्स स्किन प्रोटीन को नुकसान पहुंचाने और समय से पहले उम्रदराज दिखने का कारण हैं। खूबसूरत दिखने की चाह रखने वाली महिलाओं को शिलाजीत का उपयोग करना चाहिए।

 

Email : bioworldhc@gmail.com

https://bioworldhealthcare.blogspot.com/?m=1

 

 

 


No comments:

Nutmeg...Jayfal Ayurvedic Medicine.

  Nutmeg...Jayfal Ayurvedic Medicine. Jaifal- Health Benefits The Ayurvedic spice jaiphal or jaifal is used in dishes all around the world...