Women Health: महिलाओं के लिए बीमारियों का काट है शिलाजीत,
शिलाजीत का उपयोग आमतौर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है। यह एक सेफ सप्लीमेंट है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
शिलाजीत का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह भारत और नेपाल के बीच हिमालय के पहाड़ों पर पाया जाने वाला एक काले भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ है। शिलाजीत सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में एंटी एजिंग यैगिक के रूप में जाना जाता रहा है। वैसे तो शिलाजित का इस्तेमाल पुरूष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए इसके फायदे ज्यादा है।
यह न केवल गर्भाशय को मजबूत करता है, बल्कि अंडाशय के कार्यों में सुधार करने के साथ ही एंटी एजिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। हार्मोन को संतुलित करने के लिए ज्यादातर महिलाएं शिलाजित का इस्तेमाल करती हैं। इसमें मौजूद फुल्विक एसिड कई बीमारियों को दूर करने में कारगार है। तो आइए जानते हैं कि शिलाजित महिलाएं के स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद है।

